राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रबी 2026-27 से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने के लिए सहकारिता विभाग तेजी से प्रयास कर रहा है।

राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

रबी 2026-27 से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने के लिए सहकारिता विभाग तेजी से प्रयास कर रहा है। योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (डीएनएस) में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान योजना के प्रावधानों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजना के सफल कार्यान्वयन में विभिन्न हितधारकों की भूमिका एवं उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, रबी 2026-27 के मौसम के संदर्भ में प्रत्येक हितधारक से अपेक्षित कार्यों, उनके दायित्वों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य निष्पादन की जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में रबी 2026-27 के लिए निर्धारित एसओपी के प्रावधानों को समयबद्ध रूप से लागू करने तथा उसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्यों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। सहकारिता विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर प्रशिक्षण के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से अनुरोध किया था। प्रशिक्षण सत्र में केंद्रीय पीएमयू टीम के सदस्य अनिल पंत एवं मेहुल कक्कड़ ने प्रशिक्षण दिया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य फसल की क्षति होने पर किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना, किसानों की आय को स्थिर बनाए रखना, खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना तथा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना में किसानों द्वारा खरीफ फसल के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत, रबी फसल के लिए बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत तथा वाणिज्यिक/बागवानी फसल के लिए बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम देय है। शेष प्रीमियम की राशि आधी-आधी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है।

इस प्रशिक्षण सत्र में सहकारिता विभाग के सभी प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, सभी जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा सभी प्रबंध निदेशकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त संबंधित अन्य विभागों एवं संस्थाओं जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन, वित्त, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, नाबार्ड, बिरसैक (बीआईआरएसएसी), एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड तथा एनआईसी के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में सहकारिता विभाग, कार्यालय निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना से अपर निबंधक (न्याय) विकास कुमार बरियार, संयुक्त निबंधक (साख) समरेश कुमार तथा प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लि. अरविन्द पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

क्या है पीएमएफबीवाई

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) को वित्तीय वर्ष 2026-27 के रबी मौसम से राज्य में लागू करने की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत किसानों को कृषि लागत के समतुल्य क्षतिपूर्ति राशि का प्रावधान है। किसानों को कम प्रीमियम देना होगा, जबकि शेष प्रीमियम केंद्र एवं राज्य सरकार वहन करेंगी। आधुनिक तकनीक, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी से फसल क्षति का सटीक आकलन और तेज, पारदर्शी दावा निपटान सुनिश्चित होगा।

Trending News

बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
Aug 18, 2026, 8:03:00 PM
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
Aug 18, 2026, 7:50:00 PM
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
Aug 18, 2026, 7:47:00 PM
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
Aug 18, 2026, 7:42:00 PM
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
Aug 18, 2026, 7:36:00 PM
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
Aug 18, 2026, 7:25:00 PM
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Aug 18, 2026, 7:17:00 PM
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
Aug 18, 2026, 7:09:00 PM
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
Aug 18, 2026, 7:01:00 PM
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
Aug 18, 2026, 6:56:00 PM