जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित

झारखंड के चतरा जिले से खबर है। यहां पुलिस ने बडी कार्रवाई की है। इसके तहत पत्थलगड्डा के बीएसओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मिली खबर के अनुसार जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) तेजनारायण पंडित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था। इसी मामले को लेकर सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये बीएसओ से परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से फिलहाल मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत से जानकारी नहीं दी गयी है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में तेजनारायण पंडित की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

गौरतलब है कि जेपीएससी और जेएसएससी के तहत आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में इन दिनों रांची में अभ्यर्थियों का आंदोलन चल रहा है। इसी बीच जेएसएससी सीजीएल मामले में पत्थलगड्डा बीएसओ को हिरासत में लिये जाने की खबर से प्रशासनिक और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े हलकों में चर्चा तेज हो गयी है। हालांकि सोमवार की देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेएसएससी सीजीएल सहित टीडीपीएल कंपनी द्वारा आयोजित सभी परीक्षा को रद्द का ऐलान किया है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM