घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल

मधेपुरा के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गए और फिर वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल

मधेपुरा के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार घूस लेते हुए कैमरे में कैद हो गए और फिर वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में निजी नर्सिंग होम की जांच और लाइसेंस के नाम पर अवैध राशि के लेन-देन की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जांच समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

प्रशासन को प्राप्त वायरल वीडियो में कथित तौर पर सिविल सर्जन और निजी नर्सिंग होम के बीच पैसे के लेन-देन की बात सामने आ रही है। हालांकि वीडियो की सत्यता और आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। जांच दल को वीडियो में वर्णित तथ्यों की गहन पड़ताल कर जल्द से जल्द स्पष्ट और सारगर्भित रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी पर लगे इस गंभीर आरोप ने पूरे जिले में चर्चा और सियासी हलचल तेज कर दी है। अब सबकी नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि आखिर वायरल वीडियो का सच क्या है और क्या इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Aug 18, 2026, 2:53:00 PM
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
Aug 18, 2026, 2:43:00 PM
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
Aug 18, 2026, 2:37:00 PM
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
Aug 18, 2026, 2:36:00 PM
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
Aug 18, 2026, 2:24:00 PM
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
Aug 18, 2026, 2:15:00 PM
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
Aug 18, 2026, 1:54:00 PM