साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके

सीवान के महाराजगंज शहर मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके

सीवान के महाराजगंज शहर मुख्यालय स्थित स्वामी कर्मदेव यमुना राम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मंगलवार को साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महाराजगंज थाना में पदस्थापित पुअनि अमरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि ललन सिंह एवं पुअनि दिव्यांशु कुमार ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध और उससे बचने के जरूरी उपायों की जानकारी दी।

पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक और वेबसाइट के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने के साथ उनकी निजी जानकारी का दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न से रहें सतर्क

अभियान के दौरान साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न को लेकर भी छात्रों को जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार परेशान करना, धमकी देना, आपत्तिजनक संदेश भेजना या किसी को बदनाम करने का प्रयास ऑनलाइन उत्पीड़न की श्रेणी में आ सकता है। ऐसी स्थिति में डरने के बजाय अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को तत्काल सूचना देने की सलाह दी गई।

सोशल मीडिया पर प्राइवेसी का रखें ध्यान

पुलिस पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने की अपील की। अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज स्वीकार नहीं करने तथा मोबाइल नंबर, पता, स्कूल की जानकारी, पासवर्ड, ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी और अन्य निजी विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

फिशिंग और ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी

विद्यार्थियों को फिशिंग के तरीकों के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि साइबर ठग फर्जी लिंक, कॉल, मैसेज और वेबसाइट के माध्यम से बैंकिंग जानकारी और ओटीपी हासिल करने का प्रयास करते हैं। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने और बिना सत्यापन के ऑनलाइन भुगतान नहीं करने की सलाह दी गई।

ऑनलाइन दोस्ती और सेक्सटॉर्शन को लेकर भी चेताया

पुलिस ने ऑनलाइन दोस्ती में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाले हर व्यक्ति पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। अनजान लोगों के साथ निजी फोटो, वीडियो या व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना जरूरी है।

साथ ही विद्यार्थियों को सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर साइबर अपराध से भी सावधान किया गया। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी वीडियो कॉल या अन्य माध्यमों से लोगों को फंसाकर बाद में ब्लैकमेल कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में घबराकर पैसे देने के बजाय तुरंत परिवार के भरोसेमंद सदस्य, शिक्षक या पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी गई।

पुलिस पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की और सोशल मीडिया का सतर्कता के साथ इस्तेमाल करने का संकल्प लिया।

सीवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट  

Trending News

'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Aug 18, 2026, 2:53:00 PM
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
Aug 18, 2026, 2:43:00 PM
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
Aug 18, 2026, 2:37:00 PM
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
Aug 18, 2026, 2:36:00 PM
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
Aug 18, 2026, 2:24:00 PM
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
Aug 18, 2026, 2:15:00 PM
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
Aug 18, 2026, 1:54:00 PM