कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित

बेगूसराय जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित

बेगूसराय जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में गढ़पुरा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार गढ़पुरा स्थित हरिगिरी धाम मार्केट में कांवड़ियों के साथ कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

पुलिस के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गत 17 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार द्वारा कांवड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार किए जाने और विधि-व्यवस्था के संधारण में त्रुटिपूर्ण कार्य किए जाने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय पुलिस केंद्र, बेगूसराय भेज दिया गया है।

वहीं, पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच अधिकारी वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच करेंगे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी यह संदेश गया है कि ड्यूटी के दौरान आम लोगों और विशेषकर धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार में किसी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बेगूसराय से अजय की रिपोर्ट

Trending News

पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
Aug 18, 2026, 3:29:00 PM
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Aug 18, 2026, 2:53:00 PM
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
Aug 18, 2026, 2:43:00 PM
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
Aug 18, 2026, 2:37:00 PM
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
Aug 18, 2026, 2:36:00 PM
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
Aug 18, 2026, 2:24:00 PM
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
Aug 18, 2026, 2:15:00 PM
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM