देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल

धनबाद जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपनी पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को जगह मिली है।

देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल

धनबाद जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपनी पुलिसिंग और नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच आइपीएस अधिकारियों को जगह मिली है। इनमें धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह, विशेष शाखा एसपी हृदीप पी. जनार्दन, गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार और सिमडेगा एसपी श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल हैं।

धनबाद जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं है। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और साइबर क्राइम के साथ-साथ संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में एसएसपी प्रभात कुमार का देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के अनुसार, पुलिस कप्तानों के चयन में सिर्फ अपराध नियंत्रण को ही आधार नहीं बनाया गया। नेतृत्व क्षमता, जनमित्र पुलिसिंग, नवाचार, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, संकट प्रबंधन, जवाबदेही, जनसंपर्क और पुलिस की सार्वजनिक छवि जैसे कई पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया। यानी पुलिसिंग का आकलन केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई से नहीं, बल्कि जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और कार्यशैली को भी आधार बनाकर किया गया है।

अब चयनित अधिकारियों में से देश के टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अलग सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में झारखंड के इन पांच आइपीएस अधिकारियों के सामने टॉप-25 में जगह बनाने की अगली चुनौती होगी। फिलहाल धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार का टॉप-100 में शामिल होना जिले की पुलिसिंग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान के तौर पर देखा जा रहा है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM