वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद: सदर अस्पताल जहानाबाद सहित जिले के सातों प्रखंडों के अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद: सदर अस्पताल जहानाबाद सहित जिले के सातों प्रखंडों के अस्पतालों में तैनात सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सिक्योरिटी गार्ड राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के बाद कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि वे अस्पतालों में दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों के अनुसार करीब दो माह के भुगतान का मामला लंबित है। इसके साथ ही EPF सहित अन्य देय सुविधाओं का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायत की गई।

कर्मियों का कहना है कि जिस एजेंसी के माध्यम से वे पहले काम कर रहे थे, उसके स्थान पर नई एजेंसी के आने के बाद उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। एजेंसी बदलने के बाद भुगतान समेत कई मामलों को लेकर उन्हें परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों और विभागीय पदाधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

राजकिशोर शर्मा ने कहा कि सुरक्षा कर्मी अस्पतालों में मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद समय पर मेहनताना नहीं मिलने से कर्मियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने, EPF समेत अन्य लंबित देयकों का निपटारा कराने और नई एजेंसी से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। सुरक्षा कर्मियों के प्रदर्शन के कारण अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
Aug 18, 2026, 1:54:00 PM
वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन
वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 18, 2026, 1:16:00 PM
फांसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! याचिका खारिज लेकिन विकल्पों पर विचार करने को कहा
फांसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! याचिका खारिज लेकिन विकल्पों पर विचार करने को कहा
Aug 18, 2026, 1:14:00 PM
एलबी सिंह के रिश्तेदारों पर ED का शिकंजा, रिश्तेदारों के खातों में रोज 4 करोड़ का ट्रांजैक्शन
एलबी सिंह के रिश्तेदारों पर ED का शिकंजा, रिश्तेदारों के खातों में रोज 4 करोड़ का ट्रांजैक्शन
Aug 18, 2026, 1:08:00 PM
JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
Aug 18, 2026, 1:00:00 PM
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
Aug 18, 2026, 12:52:00 PM
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 12:41:00 PM
शिलान्यास करने पहुंचे वीसी का विरोध, गाड़ी के आगे लेट गए छात्र, ABVP-NSUI और लेफ्ट-RJD समर्थक आमने-सामने
शिलान्यास करने पहुंचे वीसी का विरोध, गाड़ी के आगे लेट गए छात्र, ABVP-NSUI और लेफ्ट-RJD समर्थक आमने-सामने
Aug 18, 2026, 12:29:00 PM
ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
Aug 18, 2026, 12:26:00 PM