भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया हैंडलर्स की कार्यशाला, संजय सरावगी ने डिजिटल रणनीति को लेकर दिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बिहार के सभी लोकसभा-राज्यसभा सांसदों, बिहार विधान परिषद एवं विधानसभा के सदस्यों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों एवं सदस्यों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडलर्स की बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया हैंडलर्स की कार्यशाला, संजय सरावगी ने डिजिटल रणनीति को लेकर दिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बिहार के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, बिहार विधान परिषद एवं विधानसभा के सदस्यों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों एवं सदस्यों तथा प्रदेश पदाधिकारियों के सोशल मीडिया हैंडलर्स की महत्वपूर्ण बैठक-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया के विभिन्न आयामों, नैरेटिव निर्माण, डिजिटल इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने तथा प्रभावी कंटेंट स्ट्रैटेजी को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया संगठन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में पार्टी के सोशल मीडिया हैंडलर्स की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन के कार्यक्रमों तथा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की जानकारी तथ्यपरक, सरल और प्रभावी तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया पर सकारात्मक एवं तथ्य आधारित नैरेटिव को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कंटेंट की गुणवत्ता के साथ उसकी प्रस्तुति, पहुंच और प्रभाव भी महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने और बदलते डिजिटल ट्रेंड के अनुरूप रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।

कार्यशाला को दो सत्रों में विभाजित किया गया। बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी देवेश कुमार ने सोशल मीडिया के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन के विचार, जनसेवा और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक रणनीति पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अनमोल शोभित ने भी संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभावी कंटेंट निर्माण, ऑडियंस रीच और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन को लेकर आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक शिव नारायण ने किया।

कार्यशाला में सोशल मीडिया हैंडलर्स को बदलते डिजिटल परिदृश्य के अनुरूप कंटेंट की गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण, पहुंच और प्रभावी डिजिटल कम्युनिकेशन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य भाजपा के डिजिटल नेटवर्क को अधिक प्रभावी, समन्वित और सशक्त बनाते हुए जनहित एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचाना रहा।

Trending News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
Sep 11, 2026, 3:29:00 PM
 अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
Sep 11, 2026, 3:18:00 PM
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
Sep 11, 2026, 2:53:00 PM
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM