बीजेपी विधायक राजु कुमार सिंह को चार साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की मौत का था मामला

बीजेपी विधायक राजु कुमार सिंह को चार साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की मौत का था मामला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 04, 2026, 4:06:00 PM

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू कुमार सिंह को कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है, जब हर्ष फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक अदालत ने 2018 में जश्न मनाने के दौरान की गई फायरिंग मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की जेल की सजा सुनाई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें आईपीसी की धारा 304 पार्ट 2 और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया और मुआवजे के तौर पर पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए देने का भी आदेश दिया।  बता दे कि राजू कुमार सिंह बिहार के साहिबगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। 2018 के इस मामले में हर्ष फायरिंग के दौरान डॉक्टर अर्चना गुप्ता नाम की महिला की मौत हो गई थी। कोर्ट ने राजू कुमार सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था।

कोर्ट के द्वारा सजा सुनाई जाने के बाद अब उनकी विधायक की चली जाएगी( दरअसल पूरा मामला साल 2018 का है, जब एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में एक महिला डॉक्टर अर्चना गुप्ता की जान चली गई थी। इस मामले में पिछले महीने ही भाजपा विधायक को दोषी करार दिया गया था। अब अदालत ने इस सजा पर फैसला सुना दिया है। इसके अलावा दोषी विधायक को पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का भी आदेश दिया गया है। 

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज विशाल गोगने ने शुक्रवार को सजा की बिंदुओं पर सुनवाई को पूरी कर ली थी। हालांकि राजू सिंह की तरफ से सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई गई थी। यह कहा गया था कि वह छह बार के विधायक हैं और किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह के वकील ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि वह समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं। दो साल से ऊपर की सजा हुई तो उनकी विधायकी की चली जाएगी लेकिन कोर्ट ने उनकी दलील पर कोई राहत नहीं दी।

Trending News

पुलिया पर बैठने के विवाद ने ली मासूम की जान, धारदार हथियार से हमले में 4 माह के बच्चे की मौत, दो गिरफ्तार
पुलिया पर बैठने के विवाद ने ली मासूम की जान, धारदार हथियार से हमले में 4 माह के बच्चे की मौत, दो गिरफ्तार
Jul 04, 2026, 5:10:00 PM
सांसद ढुल्लु महतो को मिली धमकी ! गैंगस्टर प्रिंस खान पर आरोप, सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
सांसद ढुल्लु महतो को मिली धमकी ! गैंगस्टर प्रिंस खान पर आरोप, सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jul 04, 2026, 5:02:00 PM
राहुल गांधी उठायेंगे मोतिहारी के किसानों का मुद्दा: पप्पू यादव
राहुल गांधी उठायेंगे मोतिहारी के किसानों का मुद्दा: पप्पू यादव
Jul 04, 2026, 4:56:00 PM
बिहार के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्र देगी सरकार, 8 लाख तक मदद भी
बिहार के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्र देगी सरकार, 8 लाख तक मदद भी
Jul 04, 2026, 4:31:00 PM
बीजेपी विधायक राजु कुमार सिंह को चार साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की मौत का था मामला
बीजेपी विधायक राजु कुमार सिंह को चार साल की सजा, हर्ष फायरिंग में महिला की मौत का था मामला
Jul 04, 2026, 4:06:00 PM
जहानाबाद में बडा बवाल, दो पक्षों में भीषण गोलीबारी, सात लोगों को लगी गोली
जहानाबाद में बडा बवाल, दो पक्षों में भीषण गोलीबारी, सात लोगों को लगी गोली
Jul 04, 2026, 4:02:00 PM
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आमने सामने आये चिराग व मांझी
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: आमने सामने आये चिराग व मांझी
Jul 04, 2026, 3:33:00 PM
ऑटो, बाइक में सीधी टक्कर, कई लोग हुए घायल
ऑटो, बाइक में सीधी टक्कर, कई लोग हुए घायल
Jul 04, 2026, 3:27:00 PM
मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद
मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद
Jul 04, 2026, 3:15:00 PM
पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
पांच माह से नहीं मिला वेतन, जेएसएलपीएस कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Jul 04, 2026, 3:07:00 PM