सांसद ढुल्लु महतो को मिली धमकी ! गैंगस्टर प्रिंस खान पर आरोप, सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

सांसद ढुल्लु महतो को मिली धमकी ! गैंगस्टर प्रिंस खान पर आरोप, सांसद ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

धनबाद जिले से बड़ी खबर है। धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने दावा किया है कि उन्हें भी गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार धमकी मिल चुकी है। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने कहा कि हाल ही में दिल्ली जाने के दौरान एक तारीख को उन्हें धमकी मिली थी, जबकि शुक्रवार शाम एक विदेशी नंबर से भी कॉल आया। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही धनबाद के पुलिस कप्तान और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से की जा चुकी है। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कथित धमकी भरे ऑडियो क्लिप को भी सार्वजनिक किया। सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सांसद ने कहा कि यदि सांसद और विधायक जैसे जनप्रतिनिधियों को अपराधियों से धमकी मिल रही है तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर लगाम कसना राज्य सरकार और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वे केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर धनबाद को अपराध मुक्त बनाने की मांग कर चुके हैं। ढुल्लु महतो ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि गुंडे, बदमाश, अपराधी और माफिया के लिए कड़े प्रावधान होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी सख्त सजा देने वाला कानून बनना चाहिए। सांसद ने कहा कि यदि भविष्य में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो अपराधियों के खिलाफ और अधिक कठोर कानून बनाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर धनबाद के विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा और विकास में बाधा डालने वालों का विरोध किया जाएगा। विकास कार्यों को लेकर भी सांसद ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट, पुल और पुलिया कहां बनने चाहिए, इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग केवल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने गयापुल-मटकुरिया फ्लाईओवर, गोविंदपुर और निरसा एलिवेटेड फ्लाईओवर का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग इन परियोजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, वे यह बताएं कि इन विकास कार्यों में उनका वास्तविक योगदान क्या है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM