मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद

मोटर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो समेत चार मोटर बरामद

पलामू जिले में पुलिस को बडी सफलता मिली है। जिले की हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मोटर चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (पंजीकरण संख्या JH-02R-3449) के साथ चोरी के चार मोटर बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सक्रिय वाहन एवं मोटर चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-139/2026 के अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। मामले के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। विशेष टीम ने छापेमारी कर छतरपुर थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी सतीश कुमार तथा कंचनपुर निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और चोरी के चार मोटर बरामद कर लिए। बरामद वाहन एवं मोटरों को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शनिवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही मामले में अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित पुलिस कार्रवाई से वाहन एवं मोटर चोरी जैसे मामलों के खुलासे में सफलता मिल रही है। हालांकि ऐसे अपराधों पर स्थायी रोक लगाने के लिए लोगों को भी अपने वाहनों और उपकरणों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना होगा। पुलिस का कहना है कि आम नागरिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
अटल पथ पर कार ने मचायी तबाही, कई को रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल
Oct 19, 2026, 2:38:00 PM
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत, गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी पूरी, DM-SSP ने लिया जायजा
Oct 19, 2026, 2:37:00 PM
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
टाइगर श्रॉफ गोलीकांड : कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार, बिहार से एक
Oct 19, 2026, 2:23:00 PM
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया कन्या-पूजन
Oct 19, 2026, 2:00:00 PM
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर पुलिस की एंटी, क्राइम चेकिंग अभियान जारी
Oct 19, 2026, 1:50:00 PM
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...
Oct 19, 2026, 1:18:00 PM
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज इतना करता है कमाई
Oct 19, 2026, 1:09:00 PM
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
Oct 19, 2026, 12:13:00 PM
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
बेटी के साथ डाकबंगला चौराहा पहुंचे लालू यादव, की पूजा अर्चना
Oct 19, 2026, 12:01:00 PM
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
SP अध्यक्ष अखिलेश का बड़ा ऐलान, कहा- संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र
Oct 19, 2026, 11:46:00 AM