पुलिया पर बैठने के विवाद ने ली मासूम की जान, धारदार हथियार से हमले में 4 माह के बच्चे की मौत, दो गिरफ्तार

पुलिया पर बैठने के विवाद ने ली मासूम की जान, धारदार हथियार से हमले में 4 माह के बच्चे की मौत, दो गिरफ्तार

पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिन्दुबिगहा गांव में पुलिया पर बैठने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में चार माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में बडा अपडेट है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत उसके पिता को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गत 2 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे गांव निवासी चितरंजन कुमार पासवान उर्फ शिवम और फगुनी पासवान के पुत्र अतुल पासवान व आनंद पासवान के बीच घर के पास पुलिया पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद चितरंजन घर गया और धमकी देते हुए धारदार बलुआ/फरसा लेकर वापस आया। इसके बाद उसने दीपक पासवान, उनकी पत्नी रूपा देवी तथा उनके चार माह के बच्चे प्रिंस कुमार पर हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल, हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दीपक पासवान और रूपा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले एमएमसीएच डालटनगंज और बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया।घटना के संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या-54/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 103(1), 109(1), 118(2), 351(3), 352 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी मामले में पुलिस ने छापेमारी कर चितरंजन कुमार पासवान उर्फ शिवम (29 वर्ष) एवं उसके पिता तुलसी पासवान (62 वर्ष) को बिन्दुबिगहा गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बलुआ/फारसा भी बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में की गई। टीम में थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, एसआई धनंजय कुमार गोप, एसआई अशोक कुमार राम सहित हैदरनगर थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
अवैध नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, संचालकों में हड़कंप
Sep 02, 2026, 4:21:00 PM
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 4:01:00 PM