पटना जंक्शन पर सोना कारोबारी से 22.50 लाख की लूटः पुलिस की वर्दी में आए बदमाश

पटना जंक्शन पर पुलिस बनकर बदमाशों ने एक सोना कारोबारी से 22 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया है। यह घटना 29 दिसंबर की है, लेकिन मामले का खुलासा अब हुआ है। पीड़ित कारोबारी धीरज कुमार ने इस संबंध में जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Patna

धीरज कुमार के अनुसार, उन्होंने अपने साले दीपक कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, को वैशाली से पटना के बाकरगंज स्थित राज टंच के मालिक संतोष देवकर के पास चांदी के गहने देने के लिए भेजा था। गहने सौंपने के बाद दीपक एक बैग में 22 लाख 50 हजार रुपये लेकर पटना जंक्शन पहुंचा था।

इसी दौरान वर्दी में मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और शाम का समय होने का हवाला देते हुए बैग की जांच की बात कही। वह दीपक को पहले प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर छह पर ले गया और फिर प्लेटफॉर्म नंबर सात पर खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में ले गया।

वहां पहले से मौजूद एक अन्य बदमाश, जिसने हवाई चप्पल और चीटर पहना हुआ था, दोनों ने मिलकर दीपक को डरा-धमकाकर बैग की तलाशी ली और उसमें रखी पूरी 22 लाख 50 हजार रुपये की नकद राशि लूट ली। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद जीआरपी केवल प्राथमिकी दर्ज करने तक ही सीमित रही है। अब तक न तो आरोपियों की पहचान हो पाई है और न ही कोई गिरफ्तारी हुई है। जबकि पटना जंक्शन के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और आरपीएफ व जीआरपी की लगातार पेट्रोलिंग का दावा किया जाता है।

इस घटना ने पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि जब बदमाश पुलिस की वर्दी पहनकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, तो आम यात्रियों की सुरक्षा कितनी सुरक्षित है?

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM