बिहार की 25 लाख महिलाओं को आज मिलेगा ₹10-10 हजार, सीएम नीतीश करेंगे डीबीटी ट्रांसफर

आज 3 अक्टूबर को राज्य की करीब 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की जाएगी

Nitish Kumar

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की करीब 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 की पहली किस्त आज सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

इसके लिए पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस योजना की शुरुआत करेंगे और महिलाओं को राशि ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—के साथ कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल घरेलू कार्यों तक सीमित न रखते हुए, उन्हें स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय के लिए प्रेरित करना है। सरकार का मानना है कि महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने से न केवल परिवार मजबूत होगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

सरकार ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक राशि वितरण के लिए कुल 14 तिथियां तय की हैं। हर शुक्रवार को लाभार्थी महिलाओं के खातों में पैसा भेजा जाएगा। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर तारीखों में बदलाव संभव है, लेकिन सरकार ने आश्वासन दिया है कि राशि मिलना लगातार जारी रहेगा।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM