डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी

बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जुलाई माह में बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले चिकित्सकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी

बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जुलाई माह में बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज नहीं कराने वाले चिकित्सकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। बताया जाता है कि नालंदा की जिलाधिकारी उदिता सिंह ने मॉडल अस्पताल में कार्यरत सभी चिकित्सकों को नियमित रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया था।

अस्पताल में कुल 42 चिकित्सकों में से जुलाई माह में मात्र एक चिकित्सक ने बायोमैट्रिक हाजिरी दर्ज कराई, जबकि 41 चिकित्सकों ने बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाया। निर्देश के बावजूद बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं बनाने को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित सभी चिकित्सकों के जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी है। 

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था को अनिवार्य किया गया है।यानी इस वक्त जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग आमने सामने आ चुके है।

सिविल सर्जन डॉ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले को जिलाधिकारी से बात की जायेगी ताकि इस समस्या का कोई हल निकाला जा सके। हालांकि इस मामले में चिकित्सकों ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर इस मसले पर बात करके ज्ञापन देने की बात कही। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो चिकित्सक हड़ताल पर जा सकते है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप: 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा स्पोर्ट्स हब
Aug 11, 2026, 7:41:00 PM
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
29 साल पुराने हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, सभी आरोपी दोषी करार
Aug 11, 2026, 7:35:00 PM
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जामताड़ा बंद, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
Aug 11, 2026, 7:04:00 PM
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क जाम, मुआवजे की मांग
Aug 11, 2026, 6:59:00 PM
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के साथ ट्रांसफर में नहीं होगा भेदभाव: शिक्षा मंत्री
Aug 11, 2026, 6:56:00 PM
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
काल बना ठनका, धान रोपने के दौरान वज्रपात से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
Aug 11, 2026, 6:46:00 PM
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप, गुस्साए पति-परिजनों का भारी बवाल, NH जाम...
Aug 11, 2026, 6:42:00 PM
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान, 25 को मिले उनके मोबाइल फोन
Aug 11, 2026, 6:36:00 PM
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
डॉक्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वेतन पर लगाईं रोक, हड़ताल की धमकी
Aug 11, 2026, 6:30:00 PM
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
31 अगस्त तक चलेगा खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान, सभी बच्चों को टीका देने का निर्देश
Aug 11, 2026, 6:22:00 PM