कचरे के ढेर में छुपे सांप ने महिला सफाई कर्मी को डंसा, मौत

कचरे के ढेर में छुपे सांप ने महिला सफाई कर्मी को डंसा, मौत

राज्य के नालंदा जिले से हैरान कर देने वाली खबर है। यहां एक महिला सफाई कर्मी की तब मौत हो गई, जब वह कचरे को उठा रही थी। दरअसल कचरा उठाने के क्रम में ही सफाई कर्मी को एक सांप ने काट लिया। सांप के डसने के कारण महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतका का नाम पूजा देवी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टक कराने के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बदरा पंचायत की निवासी पूजा देवी स्वच्छता अभियान के तहत कचरा प्रबंधन का कार्य करती थी। परिजनों के अनुसार हर रोज की भांति वह कचरा उठाने के कार्य और साफ सफाई में लगी थी। तभी एक जहरीले सांप ने पूजा देवी के पैर के अंगूठे में डंस लिया। सांप कचरे के ढेर के पास छुपा हुआ था। परिजनों के अनुसार सांप ने पूजा देवी के पैर में दो बार डंसा। जिससे उनकी हालत खराब होने लगी। 

इधर घटना के बाद परिजन तुरंत पूजा देवी को लेकर के बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए और पावापुरी स्थित वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नूर सराय के थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदस्य अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद उनका यह भी कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर नियम के अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी, साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत मृतका के आश्रितों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM