शिक्षिका गुंजन के बाद एक और BPSC टीचर निकली बेवफा! नौकरी लगते ही पति संग रहने से किया इनकार, अब तो...

बिहार में BPSC शिक्षिका गुंजन के बाद एक और एक और बीपीएससी शिक्षिका चर्चा में है। मुजफ्फरपुर में एक BPSC शिक्षिका को लेकर पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका का व्यवहार बदल गया और उन्होंने पति के साथ रहने से इनकार

 शिक्षिका गुंजन के बाद एक और BPSC टीचर निकली बेवफा! नौकरी लगते ही पति संग रहने से किया इनकार, अब तो...

बिहार में BPSC शिक्षिका गुंजन के बाद  एक और एक और बीपीएससी  शिक्षिका चर्चा में है। मुजफ्फरपुर में एक BPSC शिक्षिका को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका का व्यवहार बदल गया और उन्होंने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।

पति पक्ष की ओर से BPSC शिक्षिका पर आरोप लगाया गया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका ने अपनी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी थी। इसको लेकर पति पक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। हालांकि शिक्षिका ने इन आरोपों को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन मामला अब कोर्ट में है।

यह पूरा मामला जौनपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार विश्वकर्मा और उनकी शिक्षिका पत्नी से जुड़ा है। प्रवीण कुमार का दावा है कि  2 दिसंबर 2022 को दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की और जुलाई 2023 में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-1) में उनका चयन हो गया। इस दौरान परिवार ने भरपूर सहयोग दिया। मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय दहटोला पहसौल में नवंबर 2023 में उनकी नियुक्ति हुई।

सरकारी नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका के व्यवहार में बदलाव आने लगा। पति और परिवार का आरोप है कि धीरे-धीरे उन्होंने पति और ससुराल वालों से दूरी बना ली। पहले बातचीत कम हुई और बाद में संबंध लगभग खत्म हो गए। फिर अप्रैल 2025 में प्रवीण कुमार मुजफ्फरपुर पहुंचे और पत्नी से साथ रहने की बात कही। लेकिन शिक्षिका ने उनके साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।

इतना ही नहीं शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका द्वारा गलत जानकारी देने का आरोप भी लगा है। पति पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि उस समय उनकी शादी हो चुकी थी। परिवार ने इसको लेकर शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है। पति पक्ष ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका ने अपनी वैवाहिक स्थिति को लेकर गलत जानकारी दी थी।

वहीं शिक्षिका ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा है कि पति-पत्नी के बीच मतभेद को सुलझाने के लिए उन्होंने कई बार प्रयास किया था, लेकिन रिश्ते को संभालने की कोशिश नहीं की गई।  उनका कहना है कि  मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए वह अपनी बात कोर्ट के सामने रखेंगी। फ़िलहाल इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।  

बता दें कि बीते दिनों बिहार के वैशाली जिले में बीपीएससी शिक्षिका और उसके पति के बीच चल रहा हाई-प्रोफाइल विवाद खूब चर्चा में रहा। एक शख्स ने आरोप लगाया था कि उसने खून और जमीन बेचकर अपनी पत्नी को पढ़ाया, लेकिन सरकारी टीचर बनते ही वो प्रेमी संग रहने लगी। इस बीच पति अमन कुमार ने आरोप लगाया है कि गुंजन को उसका मामा कहता था कि तुम्हारा पति बूढ़ा दिखता है, उसकी उम्र तुमसे 20 साल ज्यादा है। मामा ने ही उसे बड़े-बड़े सपने दिखाकर मेरा घर तोड़ा।

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM