मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी स्व० माताजी एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्व० पार्वती देवी जी की पुण्यतिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बी०एड० कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचे और स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM, पूर्व विधायक स्व. पार्वती देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी स्व० माताजी एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्व० पार्वती देवी जी की पुण्यतिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बी०एड० कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचे और स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। स्व० पार्वती देवी जी का जीवन और उनके दिए संस्कार आनेवाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्य स्मृतियां सदैव परिवारजनों और शुभचिंतकों के हृदय में जीवंत रहेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री शकुनी चौधरी जी ने अपनी धर्मपत्नी स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त  प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।



Trending News

अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
अस्पताल में नवजात का शव लेकर घूमता दिखा कुत्ता, मचा हड़कंप
Oct 27, 2026, 1:26:00 PM
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
नशा मुक्त बिहार अभियान का समर्थन, पंचायत प्रतिनिधियों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Oct 27, 2026, 1:19:00 PM
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
खड़गे के बयान पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, माफी की मांग पर अड़े कार्यकर्ता
Oct 27, 2026, 1:18:00 PM
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Bihar MLC Election Results: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर फाइल पर भारी बवाल, नीरज-अनंत के घर जश्न
Oct 27, 2026, 12:48:00 PM
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
मॉडल स्कूल में हाईटेक चोरी, 16 कंप्यूटर के CPU खोलकर हार्ड डिस्क, प्रोसेसर व RAM ले उड़े चोर
Oct 27, 2026, 12:40:00 PM
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
100 करोड़ से मिलेगी रफ्तार, CM सम्राट चौधरी करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ और राजगीर में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
शिक्षा विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा : बिना नियुक्ति और योगदान के शिक्षिका के खाते में पहुंचे 17.49 लाख
Oct 27, 2026, 12:09:00 PM
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Swaraj Post की खबर का असर: गया में मिला जहानाबाद का लापता आदित्य, पिता ने जताया आभार
Oct 27, 2026, 11:38:00 AM
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
राजगीर इतिहास रचने को तैयार, अंतरराष्ट्रीय अंडर-20 रग्बी सीरीज का आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
Oct 27, 2026, 11:16:00 AM
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
BJP नेता रिंकू पाठक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, घर से लेकर गैस एजेंसी तक पहुंची टीम
Oct 27, 2026, 10:42:00 AM