समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना पुलिस ने समूह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है।

समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना पुलिस ने समूह लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक सदस्य चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरोह के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वहीं मामला उस समय सामने आया, जब वृंदावन की रहने वाली रानी कुमारी ने 3 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की। महिला ने बताया कि आवास फाइनेंशियल लिमिटेड के नाम पर एक लाख रुपये का लोन दिलाने के बदले उससे 10 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लिए गए। इसके बाद आरोपी ने उसे पीले रंग का बंद लिफाफा देकर कहा कि बाद में इसे खोला जाएगा। जरूरत पड़ने पर जब महिला ने लिफाफा खोला तो उसमें नोट के आकार के कागज के टुकड़े मिले।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने इसी तरीके से दर्जनों लोगों को अपना शिकार बनाया है।  हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही गुलशन को बेलसंड थाना पुलिस ने शराब मामले में गिरफ्तार कर लिया था।

तलाशी के दौरान आवास फाइनेंशियल लिमिटेड और कफील फाइनेंशियल लिमिटेड के नाम से फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में 68 पत्र, मोहर, दो आईडी कार्ड, 58 लिफाफे, 10 सदस्यों के आवेदन फॉर्म, 20 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, टैब, छह मोबाइल फोन और विभिन्न बैंकों के चेक शामिल हैं।

पूर्वी चंपारण से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
Oct 06, 2026, 12:56:00 PM
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
Oct 06, 2026, 12:40:00 PM
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था
Oct 06, 2026, 12:22:00 PM
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 11:23:00 AM
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
Oct 06, 2026, 11:09:00 AM
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
Oct 06, 2026, 10:54:00 AM
 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Oct 06, 2026, 10:40:00 AM
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
Oct 06, 2026, 10:31:00 AM