हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।

हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। हरमनप्रीत कौर अब सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर टीम में खेलेगी। हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था, क्योंकि इस सफर में वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर उनके साथ रहें। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।

37 साल की हरमनप्रीत ने लिखा, उन्होंने भारतीय टीम और महिला क्रिकेट के लिए अपना सबकुछ दिया. इसमें सिर्फ मैदान पर बहाया पसीना ही नहीं, बल्कि उनका समय और कई बार उनके अपने खेल और महत्वाकांक्षाओं का हिस्सा भी शामिल था.  'मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को अपना सबकुछ दिया है- अपना खून, अपना पसीना, अपना समय और कई बार अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का एक हिस्सा भी... 

उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम के साथ सबकुछ देखा है. सबसे मुश्किल दौर, दिल तोड़ने वाली हार, आलोचना, सवाल और ऐसे दिन जब कुछ भी टीम के पक्ष में जाता नहीं ... दिखा. इसके साथ ही उन्होंने जीत की ऊंचाइयां, जश्न, देश का प्रतिनिधित्व करने का गर्व और ऐसे पल भी महसूस किए, जिन्होंने हर त्याग को सार्थक बना दिया. हरमनप्रीत ने कहा कि वह आज कप्तानी छोड़ते हुए भावनाओं से भरे दिल के साथ जा रही हैं, लेकिन उनके भीतर सुकून भी है.  उन्हें भरोसा है कि भारतीय टीम इस वक्त अच्छी स्थिति में है. 

हरमनप्रीत की खिलाड़ी के तौर पर कई उपलब्धि

2017 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 171 रन की पारी खेली। यह महिला वर्ल्ड कप की यादगार पारियों में शामिल है। टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी: 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।

200 टी-20 इंटरनेशनल: 2026 में वे पुरुष या महिला क्रिकेट में 200 इंटरनेशनल टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच: फरवरी 2026 में 356वां इंटरनेशनल मैच खेलकर वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं। 2017 में उन्हें क्रिकेट के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरमनप्रीत कौर को 2026 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

हरमनप्रीत की कप्तानी में कई उपलब्धि

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Trending News

रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
Oct 06, 2026, 1:51:00 PM
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
Oct 06, 2026, 1:41:00 PM
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
Oct 06, 2026, 1:33:00 PM
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
Oct 06, 2026, 1:30:00 PM
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
Oct 06, 2026, 12:56:00 PM
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
Oct 06, 2026, 12:40:00 PM
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, हुई भावुक, कीमत भी चुकाई..कप्तानी में महिला वर्ल्डकप जीता था
Oct 06, 2026, 12:22:00 PM
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 11:23:00 AM