डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल

धनबाद। कुसुम विहार के डेस्टिनी रिसोर्ट में किड्ज केयर स्कूल एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की मनमोहक धुनों पर जमकर थिरकीं।

डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल

धनबाद। कुसुम विहार के डेस्टिनी रिसोर्ट में किड्ज केयर स्कूल एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की मनमोहक धुनों पर जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति और उत्साह से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन किड्ज केयर स्कूल की प्रिंसिपल रिया सिंह एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ की अध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव निहारिका सिंह के संयुक्त प्रयास से किया गया। दोनों संस्थाओं की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना था, इसके अलावा यह महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाता है।

डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं आकर्षक पुरस्कारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।

रिया सिंह और सरिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और उनके उत्साह को देखकर आयोजन की सफलता का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा  भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

भव्य डांडिया नाइट ने शहर में एकता, उमंग और महिला शक्ति का खूबसूरत संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रिया सिंह, सरिता सिंह, निहारिका सिंह के अलावा मंजू पांडे, सपना ओझा, बिभा प्रसाद एवं रेनू गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
Oct 06, 2026, 3:08:00 PM
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
Oct 06, 2026, 2:37:00 PM
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
Oct 06, 2026, 2:24:00 PM
 राजस्व भूमि पर कब्जे और मारपीट का आरोप, महिला ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार
राजस्व भूमि पर कब्जे और मारपीट का आरोप, महिला ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार
Oct 06, 2026, 2:09:00 PM
रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
Oct 06, 2026, 1:51:00 PM
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
Oct 06, 2026, 1:41:00 PM
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
Oct 06, 2026, 1:33:00 PM
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
Oct 06, 2026, 1:30:00 PM
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
Oct 06, 2026, 12:56:00 PM
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
Oct 06, 2026, 12:40:00 PM