महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक और दो महिलाएं कथित तौर पर मनीषा देवी के हाथ-पैर कपड़े से बांधते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक और दो महिलाएं कथित तौर पर मनीषा देवी के हाथ-पैर कपड़े से बांधते और उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
बताया जा रहा है कि मनीषा देवी के पड़ोसी ने घटना का वीडियो बनाया था और बाद में इसे उसके परिजनों को उपलब्ध कराया। परिजनों का आरोप है कि वीडियो में मारपीट की घटना के कुछ ही देर बाद मनीषा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने संग्रामपुर थाना में आवेदन देकर पड़ोसी ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी को आरोपित बनाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार ने थाना के साथ-साथ डीएसपी से भी न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अब वायरल वीडियो, घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पूर्वी चंपारण से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट













