सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम में बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी/पुल सहित निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।

सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण

रोहतास: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिलान्तर्गत सासाराम में बेदा से मोकर तक सिंचाई नहर के बांध पर आरओबी/पुल सहित निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस पथ के निर्माण पर 122.39 करोड़ रुपये की लागत आई है। बाईपास पथ के निर्माण से सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा इससे क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री ने कायाकल्प अभियान के तहत सासाराम बाईपास के समीप स्थित जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने पोखर के जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जलस्रोतों के बेहतर रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कायाकल्प अभियान के तहत 'रोहतास जल संजीवनी' का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोहतास जिले के तालाबों, पोखरों, जलाशयों एवं अन्य जलस्रोतों का जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना है, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संग्रहण एवं संरक्षण किया जा सके। 'रोहतास जल संजीवनी' के माध्यम से जिले के पारंपरिक एवं महत्वपूर्ण जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के जलस्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। तालाबों, पोखरों एवं जलाशयों को अतिक्रमण एवं प्रदूषण से मुक्त रखने तथा उनके संरक्षण के लिए स्थानीय स्तर पर भी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जलस्रोतों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित कर हम वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी जल की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते हैं।

कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री सह रोहतास जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ सत्य प्रकाश,जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
Oct 06, 2026, 4:57:00 PM
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
Oct 06, 2026, 4:55:00 PM
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 4:42:00 PM
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
Oct 06, 2026, 4:33:00 PM
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
Oct 06, 2026, 4:30:00 PM
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
Oct 06, 2026, 4:08:00 PM
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Oct 06, 2026, 3:41:00 PM
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
Oct 06, 2026, 3:08:00 PM
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
Oct 06, 2026, 2:37:00 PM
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
Oct 06, 2026, 2:24:00 PM