गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान एक यात्री को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की देर रात गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान एक यात्री को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की सभी बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” अंकित था।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर RPF पोस्ट धनबाद की स्पेशल टास्क टीम और CIB/DHN के जवान स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान AC कोच संख्या IR251530 (B/4) के बर्थ नंबर 30 पर बैठा एक यात्री RPF जवानों को देखकर घबरा गया। संदेह होने पर जवानों ने उससे पूछताछ की। यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बताया और खुद को बिहार के नालंदा का रहने वाला बताया।

इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” लिखा हुआ था। इसके बाद RPF ने शराब की तस्करी के आरोप में अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

RPF के अनुसार, बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए RPF उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत के साथ उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया है।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ा खुलासा, कार से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, 5 गिरफ्तार
एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ा खुलासा, कार से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, 5 गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 5:44:00 PM
बीएसएनएल ने भेजा करीब सात लाख का बिल, उपभोक्ता विवाद आयोग ने दिया ये निर्देश
बीएसएनएल ने भेजा करीब सात लाख का बिल, उपभोक्ता विवाद आयोग ने दिया ये निर्देश
Oct 06, 2026, 5:40:00 PM
अनुष्का शर्मा के साथ फिल्मों में धमाल मचाएंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोल दिया राज
अनुष्का शर्मा के साथ फिल्मों में धमाल मचाएंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोल दिया राज
Oct 06, 2026, 5:24:00 PM
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
Oct 06, 2026, 4:57:00 PM
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
Oct 06, 2026, 4:55:00 PM
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 4:42:00 PM
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
Oct 06, 2026, 4:33:00 PM
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
Oct 06, 2026, 4:30:00 PM
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
Oct 06, 2026, 4:08:00 PM
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Oct 06, 2026, 3:41:00 PM