ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सीवान के महाराजगंज में रेल यात्री के ट्राली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद

सीवान के महाराजगंज में रेल यात्री के ट्राली बैग से गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

बरामद सामान में मंगलसूत्र, झुमका, बाली, नथुनी, पायल, कमरबंद, बिछिया समेत कई तरह के आभूषण शामिल हैं। इसकी जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है। 

दरअसल, 28 जून को छपरा कचहरी से थावे की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री के ट्रॉली बैग से गहनों की चोरी की घटना सामने आई थी। बताया गया कि पीड़ित बसंतपुर से महाराजगंज की ओर जा रहा था और सरहरी रेलवे स्टेशन के आसपास उसके ट्रॉली बैग से आभूषण चोरी किए गए। 

इस मामले में भगवानपुर हाट थाना में चोरी कांड का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद सीवान के दरौंधा थाना क्षेत्र के बाल बंगरा निवासी जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव और सारण जिले के एकमा निवासी देवनारायण प्रसाद के घर पर अलग-अलग छापेमारी की गई। 

जीतेन्द्र उर्फ जीतन यादव के घर से बड़ी संख्या में आभूषण बरामद किए गए। इनमें सोने जैसे कई मंगलसूत्र, झुमके, बाली, मांग टीका, नाक की कील, नथुनी, लॉकेट और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी जैसे पायल, कमरबंद, बिछिया, बाजूबंद, ब्रेसलेट, अंगूठी, हाथ के छल्ले, चोटी और अन्य आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

वहीं, देवनारायण प्रसाद के घर से भी चांदी की दुल्हन पायल, सोने की कान की बाली, गले का छोटा हार, बाल की चोटी और कान का झुमका बरामद की गई। फ़िलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
Oct 06, 2026, 4:57:00 PM
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
Oct 06, 2026, 4:55:00 PM
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 4:42:00 PM
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
राज्यसभा चुनाव: यूपी में बीजेपी के आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन, योगी ने दी शुभकामनाएं
Oct 06, 2026, 4:33:00 PM
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
ग्राम कचहरी सचिवों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा देने की उठी मांग
Oct 06, 2026, 4:30:00 PM
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
सासाराम में और सुगम हुआ यातायात, सीएम ने किया बाइपास पथ का लोकार्पण
Oct 06, 2026, 4:08:00 PM
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
ट्रॉली बैग से चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के आभूषण बरामद
Oct 06, 2026, 3:41:00 PM
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
Oct 06, 2026, 3:08:00 PM
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
Oct 06, 2026, 2:37:00 PM
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
Oct 06, 2026, 2:24:00 PM