मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन

एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी ने केंद्र सरकार से अपील की है। पार्टी का कहना है कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए केंद्र सरकार पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र को लेकर फिर से विचार करे।

मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन

पटना: एनडीए की सहयोगी दल हम पार्टी ने केंद्र सरकार से अपील की है। पार्टी का कहना है कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए केंद्र सरकार पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र को लेकर फिर से विचार करे।

हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन, शोध, संरक्षण और डिजिटाइजेशन के लिए पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का निर्णय महत्वपूर्ण पहल है। एक अक्टूबर 2026 के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार पालि का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा और प्राकृत का केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात में स्थापित किया जा रहा है। 

मेरा आग्रह है कि पालि और प्राकृत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जड़ों को ध्यान में रखते हुए बिहार, विशेषकर मगध क्षेत्र को भी इस महत्वपूर्ण अकादमिक पहल से जोड़ा जाए। पालि-प्राकृत का इतिहास केवल पुस्तकों और अभिलेखों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी गहरी कड़ियां उस मगध की धरती से जुड़ी हैं, जिसने भारत की बौद्ध, जैन और प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नालंदा, राजगीर, गया, पाटलिपुत्र और वैशाली जैसे ऐतिहासिक स्थलों की विरासत इस क्षेत्र के महत्व को और रेखांकित करती है।

बिहार में पालि-प्राकृत के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना केवल एक विश्वविद्यालय को केंद्र देने का विषय नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन भाषायी और ज्ञान परंपरा को उसके ऐतिहासिक भूगोल से जोड़ने का विषय है। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय अथवा नालंदा विश्वविद्यालय जैसे संस्थान इसके लिए मजबूत अकादमिक आधार प्रदान कर सकते हैं। इससे शोध, पांडुलिपियों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन, अनुवाद और नई पीढ़ी के बीच प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को पहुंचाने को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने लिखा है कि मैं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से आग्रह करता हूं कि बिहार और विशेषकर मगध की ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए पालि-प्राकृत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संबंध में पुनर्विचार किया जाए। मगध की धरती को उसकी भाषायी और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप यह अकादमिक सम्मान मिलना हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम होगा। 

Trending News

'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
'नीतीश-निशांत होशियार रहें, दो लोग आपस में मिले हुए हैं, जदयू को खा जाएंगे', लालू यादव के करीबी की सलाह
Oct 06, 2026, 3:08:00 PM
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
महिला की संदिग्ध मौत से पहले का वीडियो वायरल, हाथ-पैर बांधकर मारपीट...मौत के एक साल बाद FIR..
Oct 06, 2026, 2:37:00 PM
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
आवास योजना से पात्रों का नाम काटे जाने पर भड़के मुखिया, प्रखंड कार्यालय में आमरण अनशन शुरू
Oct 06, 2026, 2:24:00 PM
 राजस्व भूमि पर कब्जे और मारपीट का आरोप, महिला ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार
राजस्व भूमि पर कब्जे और मारपीट का आरोप, महिला ने उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार
Oct 06, 2026, 2:09:00 PM
रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
रेलवे पटरी के पास मिट्टी खिसकने से बनी सुरंगनुमा स्थिति, क्षेत्र में चर्चा का विषय
Oct 06, 2026, 1:51:00 PM
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
दर्दनाक हादसा, नाना के क्रियाकर्म में स्नान करने गई बेटी-नातिन नदी में डूबी, दोनों की मौत
Oct 06, 2026, 1:41:00 PM
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
मगध में हो पालि-प्राकृत अध्ययन केंद्र, ऐतिहासिक विरासत को देखकर केंद्र सरकार करे पुनर्विचार : संतोष सुमन
Oct 06, 2026, 1:33:00 PM
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, मचाया धमाल
Oct 06, 2026, 1:30:00 PM
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
शराब तस्कर संग थानेदार की 'केक पार्टी'! फोटो वायरल होते ही गिरी गाज, थानाध्यक्ष और दारोगा निलंबित
Oct 06, 2026, 12:56:00 PM
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
CO कार्यालय में हंगामे और विवाद का CCTV फुटेज वायरल
Oct 06, 2026, 12:40:00 PM