एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जामताड़ा में सोमवार को एसपी शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।

एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जामताड़ा में सोमवार को एसपी शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।एसपी ने बताया कि माह सितंबर 2026 में जिला अंतर्गत कुल 226 वारंट का निष्पादन/ गिरफ्तारी की गई है। वहीं विभिन्न कांडों में वांछित कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा 

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को महत्वपूर्ण अपराध में फरार चल रहे अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, स्थायी वारंट सहित सभी प्रकार के वारंटों का निष्पादन करने, फरार लंबित कांडों के अभियुक्तों को त्वरित गिरफ्तार करने और लंबित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर निष्पादित करने का कड़ा निर्देश दिया गया।

गंभीर प्रवृत्ति की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गतिविधि पर पूर्ण निगरानी रखने तथा पूर्व में जेल भेजे गए और हाल में जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया।जिले में साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सूचना एकत्र कर लगातार छापेमारी करने और साइबर अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

दुर्गा पूजा-2026 को लेकर निर्देश -

आने वाले दुर्गा पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को मुस्तैदी के साथ सघन गश्ती करने, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बल तैनात रखने, समय और स्थान बदलकर एंटी क्राइम वाहन जांच करने का निर्देश दिया। इसकी नियमित मॉनिटरिंग अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी करेंगे। 

साथ ही थाना / अनुमंडल स्तर पर साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला संबंधित अपराध, बाल विवाह, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने, आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखने और सड़क दुर्घटना पर अंकुश के लिए सघन वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया।

दुर्गा पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूजा कमेटियों के साथ बैठक करने, संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने, पूर्व विवादों को सामाजिक स्तर पर सुलझाने, विसर्जन रूट का सत्यापन करने, असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने, सोशल मीडिया ग्रुपों पर कड़ी निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 11:23:00 AM
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
Oct 06, 2026, 11:09:00 AM
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
Oct 06, 2026, 10:54:00 AM
 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Oct 06, 2026, 10:40:00 AM
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
Oct 06, 2026, 10:31:00 AM
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
Oct 06, 2026, 10:14:00 AM
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Oct 05, 2026, 9:25:00 PM
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
Oct 05, 2026, 9:03:00 PM