चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी

चिरा चास थाना क्षेत्र के डेमूडीह गांव में चोरों ने एक बंद घर को बीती रात निशाना बनाया। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है, जिसमें सोना-चांदी के जेवरात के साथ 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक घर की मालकिन देवंती देवी पिंडदान के लिए गया गई हुई थीं। घर में उनका बेटा और बहू रह रहे थे। 

कल शाम बहू की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल चले गए। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। आज सुबह जब देवंती देवी घर पहुंचीं, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।

घटना के बाद देवंती देवी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वह विधवा हैं और उनकी पूरी जमा-पूंजी चोर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश

Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला

Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार

Oct 06, 2026, 11:23:00 AM
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था

Oct 06, 2026, 11:09:00 AM
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
Oct 06, 2026, 10:54:00 AM
 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Oct 06, 2026, 10:40:00 AM
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल

Oct 06, 2026, 10:31:00 AM
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा

Oct 06, 2026, 10:14:00 AM
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

Oct 05, 2026, 9:25:00 PM
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात

Oct 05, 2026, 9:03:00 PM