दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

आरा/कोईलवर: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोईलवर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

आरा/कोईलवर: दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोईलवर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने की. बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय लोगों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

बैठक में पंडाल निर्माण के दौरान सड़क का अतिक्रमण नहीं करने पर विशेष जोर दिया गया. पंडाल के आसपास श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ने को कहा गया. ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतने तथा लोहे के एंगल और बल्ले का कम से कम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया. कम जगह वाले पंडालों में अनावश्यक बैरिकेडिंग नहीं करने को कहा गया, ताकि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं के आने-जाने में परेशानी न हो.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पंडालों में प्रवेश और निकास की समुचित व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया. वहीं पूजा के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए आयोजन करने की अपील की.

हुड़दंगियों पर रहेगी तिरछी नजर

दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंग करने वाले युवकों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. लहरिया कट बाइक चलाने, तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों को भी बख्शा नहीं जायेगा. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे.

बैठक में बीडीओ वीरबहादुर पाठक, राजस्व पदाधिकारी राजभूषण सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी शहाब याहिया, सिटी मैनेजर राजीव झा और थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल समेत अन्य अधिकारी व पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे.

आरा/भोजपुर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 11:23:00 AM
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
Oct 06, 2026, 11:09:00 AM
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
Oct 06, 2026, 10:54:00 AM
 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Oct 06, 2026, 10:40:00 AM
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
Oct 06, 2026, 10:31:00 AM
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
Oct 06, 2026, 10:14:00 AM
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Oct 05, 2026, 9:25:00 PM
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
Oct 05, 2026, 9:03:00 PM