'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर- विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर- विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी और अतिथि के रूप में लाजवंती झा मौजूद रहीं। 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, श्लोक और अपनी लिखी रचनाओं के माध्यम से वर्ष 2047 के भारत की तस्वीर प्रस्तुत की। बच्चों ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, रोजगार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकास के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की अपनी कल्पना साझा की। 

कई विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं में कहा कि 2047 का भारत विकसित, आत्मनिर्भर और विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में पहचान बनाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने बच्चों की प्रस्तुतियां सुनीं और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होगा। 

उन्होंने कहा कि बच्चों को अभी से देश के भविष्य और राष्ट्र निर्माण को लेकर सोचने के लिए प्रेरित करना जरूरी है. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद ने बिहार की पिछली सरकारों के कार्यकाल को लेकर राजद पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “लालू-राबड़ी राज में नमक से भी सस्ता खून था।” उन्होंने कहा कि उस दौर में बिहार में कानून- व्यवस्था और विकास की स्थिति खराब थी। 

उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी राजनीतिक गंभीरता को लेकर सवाल उठाए और कहा कि जनता उनके बयानों को स्वीकार नहीं कर रही है। सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में देश में विकास और सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर काम हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में उग्रवाद के खिलाफ हुई कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही बच्चों के साथ विषय पर चर्चा की गई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ देश के भविष्य की कल्पना करने का अवसर देते हैं।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
विपक्ष के 140 से अधिक सांसदों का EC दफ्तर तक विरोध मार्च, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका-अखिलेश
Oct 06, 2026, 11:57:00 AM
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
पप्पू यादव बने हैवी ड्राइवर! बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर को पलटने से संभाला
Oct 06, 2026, 11:35:00 AM
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
समूह लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 11:23:00 AM
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
'मेरे सपनों का भारत' में बच्चों ने रखी विकसित भारत की परिकल्पना, सांसद बोले-लालू-राबड़ी राज में नमक से सस्ता खून था
Oct 06, 2026, 11:09:00 AM
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, सोना-चांदी, 50 हजार कैश समेत लाखों की चोरी
Oct 06, 2026, 10:54:00 AM
 दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
Oct 06, 2026, 10:40:00 AM
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
एसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन, 34 वांछित अपराधी भेजे गए जेल
Oct 06, 2026, 10:31:00 AM
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
सासाराम बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे CM सम्राट चौधरी, युवा संवाद कार्यक्रम और सहयोग शिविर में लेंगे हिस्सा
Oct 06, 2026, 10:14:00 AM
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Oct 05, 2026, 9:25:00 PM
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
ट्रिपल मर्डर से सनसनी, तीन युवकों की मौत के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात
Oct 05, 2026, 9:03:00 PM