मोतिहारी में भीषण सडक हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो में सीधी भिडंत, चार की मौत, कई घायल

मोतिहारी में भीषण सडक हादसा, पिकअप वाहन और ऑटो में सीधी भिडंत, चार की मौत, कई घायल

राज्य के पूर्वी चंपारण से बडी खबर है। यहां एक पिकअप और ऑटो के बीच सीधी टक्कर हो गयी है। घटना में चार लोगों के मरने की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित नवका टोला के समीप बेतिया-मोतिहारी एनएच-28 पर पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में करीब चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

मिली खबर के अनुससार एक ऑटो सवारियों को लेकर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सुगौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर किए जाने की संभावना है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत की प्रारंभिक सूचना मिली है, हालांकि मृतकों की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं, घायल यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM