महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद

महिला कर रही थी शराब का धंधा, लग्जरी कार से भारी शराब बरामद

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के धंधेबाजी के एक मामले का खुलासा किया है। अहम यह कि इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो लग्जरी कार के जरिए शराब की खेप लेकर उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्साइज इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने कोटवा इलाके में वाहन जांच अभियान शुरू कराया। इसी दौरान संदिग्ध लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली गई। शुरुआत में कार में मौजूद महिला ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद को परेशान किए जाने का आरोप लगाया और टीम को धमकाने की कोशिश भी की। हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती से जांच की तो कार की सीट के नीचे बनाए गए विशेष तहखाने से शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें फ्रूटी की बोतलों में छिपाकर रखा गया था। इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

पुलिस की पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि इस धंधे में शामिल सभी लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। गाड़ी चला रहा व्यक्ति उसका पति नहीं, बल्कि तस्करी के लिए बनाया गया ‘फर्जी पति’ है, जिसे प्रति खेप दो हजार रुपये मिलते हैं। वहीं, उसे इस काम के लिए 1500 रुपये और साथ में मौजूद एक बच्चे को 500 रुपये दिए जाते थे। महिला ने यह भी बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश से शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचाने वाले थे, लेकिन रास्ते में ही पकड़े गए। फिलहाल, उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे बड़े तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है, जिसकी जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद जारी तस्करी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
हुसैनाबाद में छोटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी साकेत पाठक गिरफ्तार! परिजनों को आमने-सामने बैठाने पर विवाद
Sep 16, 2026, 12:35:00 PM
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
बिहार को अचानक हुआ क्या? एक साथ छुट्टी पर तीन बड़े नौकरशाह, अटकलों का बाजार गर्म
Sep 16, 2026, 12:15:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार सिपाही सेवा से बर्खास्त
Sep 16, 2026, 11:51:00 AM
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM