अवैध शराब के बारे में पुलिस को दी थी सूचना, अब हॉस्पिटल में एडमिट

अवैध शराब के बारे में पुलिस को दी थी सूचना, अब हॉस्पिटल में एडमिट

राज्य के जहानाबाद जिले से अहम खबर है। यहां एक युवक को शराब की सूचना देने उसके जीवन पर भारी पड गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शराब की सूचना देने के शक में युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है, वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी जांच में जुट गयी है। राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। पुलिस भी आमजन से इस संबंध में सूचना देने की उम्मीद रखती है। मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद नगर क्षेत्र के नया टोला इलाके में शराब बरामदगी की सूचना पुलिस को देने के शक में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान एरकी निवासी दुखहरन साव के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। 

घटना के बारे में युवक के परिजनों ने बताया कि बुधवार को राजा कुमार बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नया टोला के समीप पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमले में राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक के पिता दुखहरन साव ने आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पूर्व ठाकुरबाड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की थी। उस कार्रवाई के बाद कुछ लोगों को यह संदेह हो गया कि शराब की सूचना पुलिस तक उनके बेटे ने पहुंचाई थी। इसी शक और पुरानी रंजिश के कारण उनके बेटे पर हमला किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार नंदा की देखरेख में घायल का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में शराब तस्करी से जुड़े मामलों में सूचना देने वालों को धमकी या हमला करने की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती मानी जा रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निडर होकर प्रशासन को दें।

जहानाबाद से बरूण कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM