रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, बेहतर प्रदर्शने करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
राज्य के जमुई जिले में शहर के प्लस टू हाई स्कूल में बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रावधान में रेड रिबन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राज्य के जमुई जिले में शहर के प्लस टू हाई स्कूल में बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रावधान में रेड रिबन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 50 स्कूल से लगभग एक सौ बच्चें शामिल हुए।
प्रतियोगिता का उदघाटन सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डा. अरविन्द कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों को सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह ने एड्स और एचआईवी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एचआईवी नाम के वायरस के संक्रमण के कारण होती है। जब यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है तो यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता की मुख्य कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। जब प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह कमजोर हो जाती है तो संक्रमण एड्स का रूप ले लेता है।
उन्होंने कहा कि एचआईवी वायरस मुख्य रूप से शरीर के तरल पदार्थों (जैसे रक्त, वीर्य और मां के दूध) के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है। इसके प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित साथी के साथ बिना कंडोम के यौन संबंध बनाने, संक्रमित सुई या सीरिंज, नशीली दवाओं के इंजेक्शन के लिए एक ही सुई को साझा करने या संक्रमित सुई का दोबारा इस्तेमाल करने से, संक्रमित रक्त चढ़ाना, यदि किसी व्यक्ति को ऐसा खून चढ़ाया जाए जिसमें एचआईवी वायरस मौजूद हो, तो इससे फैलता है।
उन्होंने यह भी बताया कि गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान संक्रमित मां से उसके बच्चे में वायरस फैल सकता है। वहीं प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी प्रवेक्षक अखौरी मनीत कुमार ने की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पटना के असीम झा, सतीश वर्मा, परामर्शी नकुल देव ठाकुर, रितेश कुमार सिंह, अभिलाष कुमार, ओम कुमार, स्कूल के संदीप कुमार सहित काफी संख्या में बच्चें और शिक्षक मौजूद थे।
जमुई से हेमंत की रिपोर्ट











