नीचे डॉक्टर देख रहे थे मरीज, ऊपर से गिर पड़ा चल रहा पंखा, सीएचसी में घटी घटना

झारखंड के हजारीबाग जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तब एक बडी घटना टल गयी, जब पूरे स्पीड में चल रहा सीलिंग फैन नीचे गिर गया। उस वक्त एक डॉक्टर मरीज का इलाज कर रही थी।

नीचे डॉक्टर देख रहे थे मरीज, ऊपर से गिर पड़ा चल रहा पंखा, सीएचसी में घटी घटना

झारखंड के हजारीबाग जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां तब एक बडी घटना टल गयी, जब पूरे स्पीड में चल रहा सीलिंग फैन नीचे गिर गया। उस वक्त एक डॉक्टर मरीज का इलाज कर रही थी। घटना बडकागांव सीएचसी की है। घटना के बाद विभागीय स्तर पर मामले का संज्ञान लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बड़कागांव  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया, जब ओपीडी में इलाज के दौरान रनिंग सीलिंग पंखा खुल कर एक इलाज करा रही महिला मरीज एवं इलाज कर रही डॉक्टर पर गिरा गया। हालांकि गनीमत हुई कि डॉक्टर एवं मरीज को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। 

बताया गया कि सांढ ग्राम निवासी रंजीत कुमार की पत्नी सविता देवी इलाज कराने बड़कागांव सामुदायिक अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर अंजू प्रभा इलाज कर रही थी, इसी दौरान ओपीडी सीलिंग पंखा मरीज एवं डॉक्टर के ऊपर गिर गया, जिससे मरीज सविता देवी को पंखे से गर्दन में चोट लग गयी, जबकि डॉक्टर दाहिने हाथ में चोटिल हुई। मरीज को अस्पताल में इलाज कराया गया। 

इधर घटना के बाद बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाने आयी मरीज को पंखे से चोट लगने के बाद किसी ने सुध नहीं ली। हंगामे के बाद चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी आवश्यक जांच एवं इलाज कराया गया। वहीं डॉक्टर अंजू प्रभा का कुछ क्षण रेस्ट के बाद इलाज मरीजों का इलाज जारी रहा। 

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खराब सामग्रियों को बदलकर ,नई सामग्री लगाई जाए। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेंटेनेंस का काम चल रहा है। मिस्त्री द्वारा पंखा को ठीक से नहीं कसा होगा इसलिए गिर गया। मरीज को हर तरह का जांच की गई है। मरीज का कोई बड़ी क्षती नहीं हुई है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
बीबोस में 31 तक कर सकते हैं टीओसी के लिए आवेदन: शिक्षा विभाग
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, दंगा निरोधी मॉक ड्रिल का आयोजन
Oct 15, 2026, 8:00:00 PM
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM