हजारीबाग सड़क हादसा: पिता-पुत्री की मौत के मामले में फरार स्कॉर्पियो जब्त

झारखंड के हजारीबाग जिले की केरेडारी ब्लॉक में 15 अगस्त को हुए सडक हादसे में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में हादसे के बाद फरार वाहन को जब्त कर लिया है।

हजारीबाग सड़क हादसा: पिता-पुत्री की मौत के मामले में फरार स्कॉर्पियो जब्त

झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी ब्लॉक में 15 अगस्त को हुए सडक हादसे में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस घटना में हादसे के बाद फरार वाहन को जब्त कर लिया है। अब आगे की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार केरेडारी प्रखंड के पतरा देशवारी के समीप 15 अगस्त को हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केरेडारी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के बाद फरार हुई स्कॉर्पियो गाड़ी को पाण्डु से जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जब्त की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो पाण्डु निवासी इकबाल मियां के नाम पर है। गाड़ी को जब्त कर केरेडारी थाना लाया गया है। इस मामले में थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कर वाहन मालिक और चालक दोनों को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से ही वाहन का नंबर प्लेट खोलकर चलाया जा रहा था।

बता दें कि बेलतू निवासी मो. यासिम 15 अगस्त की शाम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यासिम और उनकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज हजारीबाग में चल रहा है।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एनटीपीसी कंपनी के वाहन से दुर्घटना होने का आरोप लगाते हुए पतरा के पास सड़क जाम कर दिया। लगभग 24 घंटे तक चले जाम के बाद एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा 16 लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन परिजन माने और जाम हटाया।

घटना के बाद से ही केरेडारी पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की और उसे पाण्डु से बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
Oct 15, 2026, 5:21:00 PM
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
Oct 15, 2026, 5:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर  सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
Oct 15, 2026, 4:52:00 PM
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM