झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC द्वारा आयोजित CGL परीक्षा 2023 को रद्द कर दिया है।

झारखंड: JSSC CGL 2023 परीक्षा रद्द, SIT जांच और CID अनुसंधान के बाद सरकार का फैसला

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC द्वारा आयोजित CGL परीक्षा 2023 को रद्द कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 06/लो0से0आ0-01-07/2026 का-5408 के अनुसार, Advt. No. 10/2023 के तहत हुई CGL परीक्षा में अनियमितता की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। साथ ही वर्तमान में JPSC से जुड़े मामले में CID भी अनुसंधान कर रही है। इन दोनों जांचों के दौरान सरकार के समक्ष जो तथ्य सामने आए, उसी पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने CGL 2023 की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया। अधिसूचना कार्मिक विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के हस्ताक्षर से 18 अगस्त 2026 को रांची से जारी की गई। 

विभाग ने आदेश की प्रति नोडल पदाधिकारी, ई-गजट, कार्मिक विभाग को प्रकाशन और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है। साथ ही राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्त, प्रधान महालेखाकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी सूचना के लिए प्रतिलिपि भेजी गई है। CGL 2023 के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद से छात्र लगातार जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग द्वारा नई तिथि और नई प्रक्रिया की घोषणा कब होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। सरकार के इस कदम को पारदर्शिता और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
अपनी मांगों को लेकर मुखिया महासंघ और पंच-सरपंच संघ ने छेड़ा आंदोलन
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027: छूटे हुए विद्यार्थी इस तारीख तक भर सकते हैं आवेदन
Oct 15, 2026, 5:21:00 PM
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
3 दिनों से लापता 12 वर्षीय छात्रा का शव बरामद, आरोपी के दरवाजे पर जलाई गई चिता
Oct 15, 2026, 5:09:00 PM
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर  सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में औद्योगिक क्षेत्र महवल में स्थित मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन
Oct 15, 2026, 4:52:00 PM
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
जिला स्तरीय वासंतिक प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन
Oct 15, 2026, 4:50:00 PM
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
'शादीशुदा खेसारी लाल यादव के प्यार में कैसे पड़ी? काजल राघवानी बोली-आज भी वह मुझे याद करते हैं
Oct 15, 2026, 4:32:00 PM
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM