फुलवरिया में हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार
अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

फुलवरिया (गोपालगंज) : अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फुलवरिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास कांड के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विजय कुमार श्रीवास्तव को मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है - SHO
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के अनुसार फुलवरिया थाना कांड संख्या-253/26 के प्राथमिक अभियुक्त भागवत परसा गांव निवासी मदन कुमार के पुत्र विजय कुमार श्रीवास्तव को मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर 2026 को वादी के साथ अभियुक्तों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया गया था।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया था
इस संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इसके अलावा, इस मामले में संलिप्त विधि विरुद्ध बालक के विरुद्ध भी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फुलवरिया (गोपालगंज) से संदीप कुमार की रिपोर्ट














