प्रशासनिक उदासिनता का नायाब नमूना, जर्जर भवन और सांप, बिच्छू के साए में रहते हैं इस थाने के कर्मी

प्रशासनिक उदासिनता का नायाब नमूना, जर्जर भवन और सांप, बिच्छू के साए में रहते हैं इस थाने के कर्मी

गोपालगंज. उत्तर प्रदेश सीमा से सटे गोपालगंज जिले के भोरे थाना की स्थिति प्रशासनिक उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण बन गया है. एक तरफ जहाँ राज्य में सुशासन और विकास के दावे किए जाते हैं, वहीं भोरे थाने का भवन आज भी अपनी जर्जर और दयनीय हालत पर आँसू बहा रहा है. बिहार में सत्ता बदली लेकिन भोरे थाने की सूरत नहीं बदली। यहाँ कार्यरत पुलिसकर्मियों के लिए हालात आज भी जस के तस बने हुए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार भोरे थाने के पुलिसकर्मी हर दिन जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. भवन इतना अधिक जर्जर हो चुका है कि यह कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत दे सकता है. बरसात के दिनों में थाने के कर्मचारियों के लिए रात गुजारना किसी यातना से कम नहीं होता. छत से पानी टपकने के कारण उन्हें कमरे में खड़े होकर रातें बितानी पड़ती हैं, जिससे उनके कार्य और आराम पर गंभीर असर पड़ता है. थाने में जब्त किए गए वाहनों के बीच और आस-पास अक्सर साँप और बिच्छू रेंगते पाए जाते हैं, जिससे पुलिसकर्मियों और आगंतुकों, दोनों के लिए खतरा बना रहता है.

थाना परिसर की अनदेखी का आलम यह है कि कभी थाने के अंदर स्थित एक पोखरा अब घनी झाड़ियों के कारण पूरी तरह से लुप्त हो चुका है. यह न केवल परिसर की बदहाली दर्शाता है, बल्कि मच्छरों और अन्य कीटाणुओं के पनपने का भी कारण बनता है. कई बार पुलिस कई बार पुलिस डेंगू के शिकार हो चुके हैं. स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने कभी भोरे थाने को 'मॉडल थाना' बनने का सपना देखा था. लेकिन, प्रशासनिक उदासीनता और पुलिस भवन निर्माण विभाग की कथित लापरवाही के कारण यह सपना आज तक साकार नहीं हो पाया है. सीमावर्ती इलाके का इतना महत्वपूर्ण थाना होने के बावजूद, यह आज भी अपने नवनिर्माण का इंतजार कर रहा है.

भोरे थाने की यह बदहाली न केवल यहाँ कार्यरत कर्मियों के मनोबल को गिराती है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है. इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार और पुलिस के वरीय अधिकारियों को तत्काल हस्तक्षेप करने और इस थाने के नवनिर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM