किशोरी से दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

किशोरी से दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 की शाम माधोपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही माधोपुर थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और तुरंत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। वहीं, पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए पीड़िता को चिकित्सीय उपचार के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया।

SP ने किया विशेष टीम का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विनय तिवारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हथुआ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में माधोपुर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। विशेष टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के दो आरोपी सोनु कुमार पासवान,और राजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपी माधोपुर थाना के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं। 

स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की तैयारी

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले का अनुसंधान तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आरोप पत्र  समर्पित किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मामले का त्वरित निष्पादन कराते हुए स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्तों को न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM