गया जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई: दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद, कीमत करीब 51 लाख

गया : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन पर गश्त के दौरान दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद किए हैं।

कछुआ

गया : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है।

ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गया जंक्शन पर गश्त के दौरान दून एक्सप्रेस से 102 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। बरामद कछुओं की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से वन विभाग को सौंप दिया गया है।

यह कार्रवाई गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव और अपराध आसूचना शाखा के निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए संयुक्त गश्त की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी ट्रेन संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के कोच एस-3 की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कोच में रखे पांच पिठू बैग और एक झोला संदिग्ध अवस्था में पाए गए। जब आरपीएफ टीम ने बैगों को खोला तो उनमें कुल 102 जिंदा कछुए मिले। आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी इन बैगों पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद सभी बैग जब्त कर कछुओं को सुरक्षित रूप से आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया।

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि कछुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित और अमूल्य प्रजाति है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तत्काल इसकी सूचना गया वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की रेंज अधिकारी आरती कुमारी आरपीएफ पोस्ट पहुंचीं, जहां सभी कछुओं को संरक्षण और आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया।

इस संयुक्त अभियान में आरपीएफ के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। आरपीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्रियों की सुरक्षा, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और तस्करी रोकने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह कार्रवाई तस्करों के लिए एक बड़ा संदेश है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM