CBI की बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA हत्याकांड का फरार आरोपी की तलाश, 50 हजार का इनाम

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फरार आरोपी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह की तलाश में बिहार के बक्सर जिले में लगातार दबिश बढ़ा दी है।

CBI की बिहार में ताबड़तोड़ छापेमारी: शुभेंदु अधिकारी के पूर्व PA हत्याकांड का फरार आरोपी की तलाश, 50 हजार का इनाम

बक्सर/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच तेज हो गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फरार आरोपी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ अटल सिंह की तलाश में बिहार के बक्सर जिले में लगातार दबिश बढ़ा दी है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार CBI पिछले कई दिनों से आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एजेंसी ने शहर के कई इलाकों में इनाम संबंधी पोस्टर भी लगवाए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद हुए चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड से जुड़ा है। शुरुआती जांच राज्य पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंप दी गई।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके नेटवर्क को लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश तक जांच का दायरा बढ़ाया गया है। इस केस में अब तक कई गिरफ्तारियां और पूछताछ हो चुकी है, जबकि कुछ संदिग्ध अब भी एजेंसियों के रडार पर हैं।

CBI का दावा है कि उपलब्ध तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है और जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM