भागलपुर में बडा हादसा, सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत

भागलपुर जिले से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच लोगों के डूबने की खबर है। घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

भागलपुर में बडा हादसा, सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत

भागलपुर: जिले से बेहद दर्दनाक खबर है। यहां एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांच लोगों के डूबने की खबर है। घटना के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

भागलपुर में गंगा के बढ़े जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे पानी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के मुताबिक परिवार के लोग खेत जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बाढ़ का पानी जमा था। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण परिवार के कुछ सदस्य गहरे पानी में चले गए। एक व्यक्ति को डूबता देखकर दूसरे लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। इसी क्रम में एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कई लोग गहरे पानी में डूब गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव का प्रयास शुरू किया। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, तीन लोगों को फैब्रिकेटेड अस्पताल में रखा गया है।

मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही कोयली खुटहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया। 

इधर, बाढ़ के बीच सड़क पर जमा पानी से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क और आसपास के इलाके में पानी की गहराई का पता नहीं चल रहा है। ऐसे में लोगों को आवाजाही के दौरान काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन से भी जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और लोगों को सतर्क करने की मांग की जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 50% तक रियायत, पुराने ट्रैफिक चालान के होंगे निपटारे
Sep 11, 2026, 4:28:00 PM
 सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर BSL की कार्रवाई, दुकानदारों ने किया विरोध
Sep 11, 2026, 4:11:00 PM
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, गांधी-लोहिया के बाद नीतीश कुमार..लालू परिवार ने जैसा किया वैसा भोगा
Sep 11, 2026, 3:54:00 PM
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई, रामनंदी होटल्स के 17 ठिकानों पर छापेमारी, 85 करोड़ लोन, 58 करोड़ की कथित हेराफेरी...
Sep 11, 2026, 3:29:00 PM
 अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
अखिल भारतीय बैंक हड़ताल को व्यापक समर्थन, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग फिर मुखर
Sep 11, 2026, 3:18:00 PM
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
भोरे के fDI गोदाम में मिले कीड़े वाले राशन, सियासत गर्म, जांच के आदेश
Sep 11, 2026, 2:53:00 PM
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
4 माह के मासूम और 11 साल की किशोरी को लेकर महिला फरार, रोती हुई मां क्या बोली?
Sep 11, 2026, 2:35:00 PM
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
रात में बांध टूटा, गांवों में फैला पानी, 15 मीटर रेल बांध ध्वस्त, लोगों में अफरा-तफरी...
Sep 11, 2026, 2:22:00 PM
 चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
चटनियां पुल के सामने जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर और धड़ अलग-अलग जगह बरामद
Sep 11, 2026, 2:07:00 PM
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
रात के अंधेरे में उम्मीद बने गणेश भगत, प्लेटलेट्स देकर बचाई महिला की जिंदगी
Sep 11, 2026, 1:32:00 PM