जानलेवा स्कूटी! चार्ज के दौरान ऐसा हुआ की मच गया कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

जानलेवा स्कूटी! चार्ज के दौरान ऐसा हुआ की मच गया कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

राज्य के भागलपुर जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां एक युवक की तब जान चली गयी, जब वह अपनी स्कूटी की बैट्री को चार्ज कर रहा था। घटना के बारे में जिसे भी जानकारी मिली, वह हतप्रभ रह गया। हालांकि अब इस पूरे मामले की पडताल पुलिस कर रही है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव की है। प्राप्त खबर के अनुसार मंगलवार की तडके करीब तीन बजे के करीब हीरामन राय के बेटे विष्णुदेव राय की करंट लगने से मौत हो गयी। मिली खबर के अनुसार विष्णुदेव अहले सुबह स्कूटी की बैटरी चार्ज करने के दौरान युवक बिजली की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार विष्णुदेव राय घर में स्कूटी की बैटरी चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड में प्लग लगा रहे थे, तभी अचानक बोर्ड में करंट आ गया और उनको तेज झटका लगा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। 

बताया जा रहा है कि उन्हें बचाने पहुंचे परिजनों को भी बिजली का झटका लगा। किसी तरह बिजली की सप्लाई बंद की गयी। इसके बाद विष्णुदेव को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी और दोनों बच्चे भी अस्पताल पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम बच गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद सरदारपुर गांव में मातम पसरा हुआ है

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीएलओ पर मनमानी और फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Sep 21, 2026, 8:19:00 PM
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
एमएमडीआर संशोधन कानून के खिलाफ 24 को गरजेगी राजद, बनी रणनीति
Sep 21, 2026, 8:14:00 PM
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
उर्वरक की उपलब्धता एवं Farmer ID को लेकर किसानों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न करें: मंत्री
Sep 21, 2026, 8:05:00 PM
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र की मौत, बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहा था करंट
Sep 21, 2026, 7:58:00 PM
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
नाबालिग के साथ घटी घटना बिहार में कानून-व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आईना : मुकेश सहनी
Sep 21, 2026, 7:46:00 PM
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
एक सड़क, दो शिलान्यास और श्रेय की सियासत, बिहटा में विधायक भाई वीरेंद्र और नगर परिषद अध्यक्ष आमने-सामने
Sep 21, 2026, 7:16:00 PM
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
रूपा मौत मामला : न्याय की गुहार, परिजनों ने DIG को सौंपा ज्ञापन
Sep 21, 2026, 6:51:00 PM
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भ्रष्टाचार के आरोप में हेडमास्टर निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Sep 21, 2026, 6:33:00 PM
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
अवैध फैक्ट्री का बड़ा खुलासा, भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त
Sep 21, 2026, 6:31:00 PM
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Breaking : बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण ने दिया इस्तीफा!
Sep 21, 2026, 6:19:00 PM