व्यापारियों के दुकानों पर चली पीला पंजा, हुआ जबरदस्त विरोध

राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में तब हंगामा हो गया, जब मीना बाजार व छोटा रमना के व्यापारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गयी।

व्यापारियों के दुकानों पर चली पीला पंजा, हुआ जबरदस्त विरोध

राज्य के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में तब हंगामा हो गया, जब मीना बाजार व छोटा रमना के व्यापारियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस कार्रवाई का व्यापारियों ने जबरदस्त विरोध किया और धरने पर बैठ गये।

राज्य में बिहार में अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही कार्रवाई का असर बेतिया में भी दिखाई देने लगा है। बेतिया शहर के मीना बाजार और छोटा रमना क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा 85 दुकानों को हटाने की तैयारी के विरोध में व्यवसायियों का आंदोलन तेज हो गया है। बुलडोजर कार्रवाई की आशंका के बीच व्यवसायी संघ के सदस्य धरने पर बैठ गए और प्रशासन से कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।

इस संबंध मे व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रिंकु गुप्ता ने बताया कि वे वर्षों से संबंधित भूमि पर वैध लीज के आधार पर कारोबार कर रहे हैं और उनके पास लीज से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होने यह भी बताया कि जब तक प्रशासन कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी लीज रद्द नहीं करता, तब तक किसी भी प्रकार की बुलडोजर कार्रवाई उचित नहीं होगी। उनका कहना है कि उनकी आजीविका इन्हीं दुकानों पर निर्भर है और बिना उनकी बात सुने कार्रवाई करना उनके अधिकारों का उल्लंघन होगा। 

वही व्यवसायी बबुआ जी दूबे ने बताया की हम सभी व्यवसायियो को बेतिया राज के समय से ही लीज मिला है , पट्टा मिला है 13 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई है। बिना फैसले के आये जिला प्रशासन जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है। अब यहा भी हजारों भरत तिवारी बनेंगे। फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर मीना बाजार और छोटा रमना क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन और व्यवसायियों के बीच गतिरोध जारी है तथा अब सबकी नजरें आगे होने वाले प्रशासनिक निर्णय पर टिकी हैं।

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

आपत्तिजनक हालात में दिखे शिक्षक, शिक्षिका ! ग्रामीणों में आक्रोश, जांच शुरू
आपत्तिजनक हालात में दिखे शिक्षक, शिक्षिका ! ग्रामीणों में आक्रोश, जांच शुरू
Jul 27, 2026, 8:25:00 PM
व्यापारियों के दुकानों पर चली पीला पंजा, हुआ जबरदस्त विरोध
व्यापारियों के दुकानों पर चली पीला पंजा, हुआ जबरदस्त विरोध
Jul 27, 2026, 7:50:00 PM
बीएसएल कर्मी के परिवार का आंदोलन खत्म, अधूरी रह गयी नौकरी की मांग
बीएसएल कर्मी के परिवार का आंदोलन खत्म, अधूरी रह गयी नौकरी की मांग
Jul 27, 2026, 7:30:00 PM
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर पर महिला की हत्या
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम स्थल से महज 500 मीटर पर महिला की हत्या
Jul 27, 2026, 6:56:00 PM
महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट, भैसुर के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार...
महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट, भैसुर के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार...
Jul 27, 2026, 6:43:00 PM
फायरिंग के बाद एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले-एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
फायरिंग के बाद एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले-एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा
Jul 27, 2026, 6:19:00 PM
बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज
बिहार में शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, 5 सितंबर से बिहार राज्य खेल-2026 का आगाज
Jul 27, 2026, 6:12:00 PM
28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी
28-29 जुलाई को एम.एल.टी. कॉलेज मैदान में होगा भव्य श्रीव्यास गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तैयारी पूरी
Jul 27, 2026, 6:06:00 PM
एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड: मुख्यमंत्री
एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन का लक्ष्य, 'सुधा' को बनायेंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड: मुख्यमंत्री
Jul 27, 2026, 5:57:00 PM
कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया
कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और सांसद की लव स्टोरी, सगाई तक ऐसे पहुंचा प्यार का किस्सा, प्रिया सरोज ने खुद बताया
Jul 27, 2026, 5:45:00 PM