आपत्तिजनक हालात में दिखे शिक्षक, शिक्षिका ! ग्रामीणों में आक्रोश, जांच शुरू
राज्य के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से बड़ी खबर है। यहां एक शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका के द्वारा विद्यालय परिसर में ही अनैतिक कार्य करते हुए पकडे गए।

राज्य के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से बड़ी खबर है। यहां एक शिक्षा के मंदिर में शिक्षक और शिक्षिका के द्वारा विद्यालय परिसर में ही अनैतिक कार्य करते हुए पकडे गए। बताया जा रहा है कि बीईओ ने पकड़े गए दोनों शिक्षकों को विद्यालय से निकाल दिया। हालांकि इस खबर के सामने आते ही स्थानीय लोगों ने जमकर अपना आक्रोश जताया। हालांकि इस मामले पर दोनों ही शिक्षकों का कहना है कि उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
मिली जानकारी के अनुसार बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारवा 2 में विद्यालय के प्रारंभ होने के बाद ही शिक्षक रामप्रवेश पासवान और शिक्षिका गीताजंलि कुमारी क्लास रूप से बाहर निकल कर सीढ़ी पर चले गये और दोनों अनैतिक कार्य करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान छात्रों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसकी सूचना बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका और अपने अभिभावक को दी। इधर सूचना मिलने के साथ ही स्कूल में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक समेत ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय में जुट गई और जमकर हंगामा होने लगा।
इधर ग्रामीणों के द्वारा इस पूरी घटना की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर बीईओ तथा पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। बीईओ ने पकड़े गए दोनों शिक्षकों को विद्यालय से निकाल दिया। बीईओ डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निलंबन को लेकर वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। वही पकड़े जाने के बाद शिक्षक व शिक्षिका का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट











