अरवल: पुलिस अधिकारियों की गैर-हाजिरी पर न्यायालय ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

अरवल: पुलिस अधिकारियों की गैर-हाजिरी पर न्यायालय ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

बिहार के अरवल में पुलिस के खिलाफ गंभीर कार्यवाही का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडेय की अदालत ने डीएसपी कृति कमल, करपी थानाध्यक्ष उमेश राम समेत पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह कदम आरोपित अधिकारियों की न्यायालय में लगातार अनुपस्थिति और मामले के प्रति उनकी लापरवाही के चलते उठाया गया।

मामला 2024 के मारपीट और अभद्रता का

पूरा विवाद करपी थाना क्षेत्र में 2024 में हुई मारपीट और अभद्र व्यवहार से जुड़ा है। इस मामले में प्रदेश राजद सचिव रामाशीष सिंह रंजन की बहू तनीषा सिंह ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि डीएसपी कृति कमल समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ अभद्रता की, मारपीट की और गंभीर चोट पहुँचाई। उन्होंने अधिकारियों पर आपराधिक साजिश और अमानवीय कृत्यों के गंभीर आरोप भी लगाए।

न्यायालय की सख्ती

अदालत ने पहले आरोपियों को समन और जमानती वारंट भेजा था, लेकिन डीएसपी कृति कमल, थानाध्यक्ष उमेश राम, राघव कुमार झा, प्रीति कुमारी और रोहित कुमार कोर्ट में नहीं पहुंचे। लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी कर दिया।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM