बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार में सोमवार की देर रात बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

कोईलवर (भोजपुर) : भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार में सोमवार की देर रात बाइक और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा कायमनगर स्थित एसबीआई बैंक के समीप हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान कायमनगर निवासी मोहम्मद छोटू के रूप में हुई है
मृतक की पहचान कायमनगर निवासी मोहम्मद छोटू, पिता मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान एसबीआई बैंक के समीप बाइक और ई-रिक्शा के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गई
घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में हलचल मच गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में गीधा थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों का पता लगा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
कोईलवर (भोजपुर) से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट














