उपेंद्र कुशवाहा से मिले भोजपुरी स्टार पवन सिंह, आरा से लड़ सकते हैं चुनाव

pawan singh

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से राजनीति की सुर्खियों में हैं। खबर है कि वे जल्द ही उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो मंगलवार को पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन मंत्री ऋतुराज सिन्हा से भी बातचीत की थी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवन सिंह आरा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आज़माना चाहते हैं। माना जा रहा है कि अगर वे एनडीए में शामिल होते हैं तो शाहाबाद क्षेत्र (भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर) की 22 विधानसभा सीटों पर गठबंधन को बड़ा फायदा हो सकता है।

शो छोड़ राजनीति में सक्रियता

हाल ही में पवन सिंह ने बिजनेस टायकून अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से खुद को अलग कर लिया। शो से बाहर निकलते वक्त उन्होंने कहा था— “मेरी जनता ही मेरा भगवान है और चुनाव के समय मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके बीच रहूं।”
इस बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि पवन सिंह अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं।

पहले भी आज़मा चुके हैं सियासी किस्मत

गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उनके प्रभाव से बक्सर और सासाराम में भी बीजेपी प्रत्याशियों को नुकसान झेलना पड़ा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव ने पवन सिंह की ज़मीन पर पकड़ को और मज़बूत साबित किया।

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM