पट खुलते माई मुसुकइली, जयकारों से गूंज उठे पूजा पंडाल

'पट खुलते माई मुसुकइली' भोजपुरी गीत की यह पंक्ति शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही साकार होती नजर आई। मां के मनमोहक स्वरूप के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे।

पट खुलते माई मुसुकइली, जयकारों से गूंज उठे पूजा पंडाल

कोईलवर : 'पट खुलते माई मुसुकइली' भोजपुरी गीत की यह पंक्ति शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही साकार होती नजर आई। मां के मनमोहक स्वरूप के दर्शन होते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। माता के जयकारों और घंट-घड़ियाल की गूंज से पूजा पंडालों का माहौल भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सप्तमी तिथि पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए

आपको बता दें कि सप्तमी तिथि पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही पंडालों में मौजूद भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

शाम होते ही पूजा पंडालों में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी

वहीं शाम होते ही पूजा पंडालों में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ मां के दर्शन करने पहुंचे। वातावरण में गूंजते भक्ति गीतों और जयकारों ने पूरे क्षेत्र को दुर्गामय बना दिया। मां के पट खुलने के साथ ही नवरात्र की रौनक और बढ़ गई व श्रद्धालुओं में अष्टमी और नवमी की पूजा को लेकर भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कोईलवर के आजाद कला मंदिर, जनता ड्रामेटिक असोसिएशन, सरस्वती कला केंद्र और नवोदय दुर्गा पूजा समिति पर भी भारी भीड़ जुटी रही।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM